Select Language : Marathi , English , Kannada  
Advanced Search


संकेतस्थलके निमित्त ........

मूल्यांकन : Average Rating : 6.67 From 39 Voter(s) | पढ़ा गया : 6532
By Bal Sanskar

         इंटरनेट अर्थात मायाजालके इस विश्वमें बच्चोंके लिए विविध संकेतस्थल उपलब्ध हैं । विविध दूरचित्रवाहिनियां, विविध संस्थाएं तथा मंडल बच्चोंके व्यक्तित्व विकासके लिए विविध उपक्रम चला रहे हैं । ऐसेमें इस संकेतस्थलमें क्या नया है ?, ऐसा प्रश्न यहां उपस्थित हो जाता है ।

         बच्चोंका व्यक्तित्व विकास करना अर्थात उनका अंतरंग विकसित करना । विकासके लिए बच्चोंमें प्रामाणिकता, समयबद्धता, नम्रता जैसे नैतिक मूल्योंका परिचय होना, यह एक ही उद्देश्य न होकर उनका संवर्धन होना भी महत्त्वपूर्ण है । हमारी संस्कृति इतनी महान है कि, विविध कथाओं, राष्ट्रपुरुषोंके उदाहरण, धर्मशास्त्रोंमें बताए अनुसार आचरण करने तथा उन गुणोंको आत्मसात करनेका प्रयत्न करनेसे खरे अर्थमें व्यक्तित्व विकसित होगा ।

         `आदर्श सदा प्रेरणा प्रदान करते हैं’, आज बच्चोंके सामने चित्रपट अभिनेता, राजनेता जैसे आदर्श हैं । `द्रष्टा दृष्यवशात् बद्ध:' इस सुभाषितके अनुसार ही  दूरचित्रवाहिनियां तथा अन्य माध्यमोंके द्वारा भोगवाद, भ्रष्टाचार, मारपीटका बालमनपर आक्रमण हो रहा है । जाने-अनजाने वही  संस्कार उनके अंतर्मनपर हो रहे हैं । आजकलकी एकत्र कुटुंबपद्धति, हीन, व्यस्त तथा अत्यंत भाग-दौडके जीवनमें अभिभावकोंको बच्चेके लिए पर्याप्त समय देना कठिन हो रहा है । ऐसेमें बच्चोंके पालन-पोषणका उत्तरदायित्व कौन लेगा और बच्चोंको सुसंस्कार कौन देगा, यह प्रश्न सामने है ।

         इन सर्व बातोंका विचार करनेपर संकेतस्थलकी आवश्यकता ध्यानमें आर्ई तथा हम इस क्षेत्रमें उतरे । `बच्चोंको केवल जानकारी देना', ऐसा इस संकेतस्थलका सीमित उद्देश्य न होकर खरे अर्थमें व्यक्तित्व विकास होनेके लिए संकेतस्थलपर विविध स्तंभ दिए गए हैं । व्यक्तित्व विकास अर्थात शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक ऐसे स्तरोंपर सीमित न रहते हुए, उसके भी आगे जाकर आध्यात्मिक स्तरपर होना आवश्यक है । हमें सर्वोच्च तथा निरंतर मिलनेवाला सुख अर्थात आनंद केवल अध्यात्मशास्त्र ही दे सकता है । इसके लिए अध्यात्मके अंगोंको यहां प्रस्तुत किया गया है ।

         यह सर्व जाननेके लिए व्यक्तित्व विकास खरे अर्थमें हो तथा हमारा मार्गक्रमण आनंदप्राप्तिकी दिशामें हो, यह ईश्वरचरणोंमें प्रार्थना है ! ऐसा हो तो हम समझेंगे कि इस संकेतस्थलका उद्देश्य खरे अर्थमें साध्य हुआ ।
 

आपके सहयोगकी आवश्यकता !

         इस संकेतस्थलकी जानकारी विविध ग्रंथोंसे ली गई है । इस जानकारीमें कुछ त्रुटी रह जानेकी संभावना है । ऐसी कोई छोटीसे छोटी भी त्रुटि आपके ध्यानमें आए, तो कृपया हमें अवश्य बताएं । आपके द्वारा दिखाई प्रत्येक भूल सुधारी जाएगी । साथ ही संकेतस्थलके विषयमें कोई सूचना / परिवर्तन आप सुझा सकते हैं । आप सबके सहयोगसे ही यह संकेतस्थल हमें परिपूर्ण बनाना है ।





प्रतिक्रिया

महेश भनोट
February 11, 2013, 10:12 pm

आदरणीय महोदय,
सादर नमस्कार,
मैं काफ़ी समय से आपके संकेतस्थल "बाल संस्कार" को देख रहा हूं। इसमें बच्चोंके व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत कुछ दिलचस्प तो होता ही है साथ में ज्ञानवर्धक एवं अपने देश, संस्कृति से जोड़ने वाला भी होता है। इस प्रकार देश धर्म और संस्कृति की सेवा के लिए आपका अभिनन्दन है..
जितेंद्र वी.नकुम
December 28, 2012, 1:41 pm

बालसंस्कार नामकरण करने वाले महापुरुष को शत शत प्रणाम ! आपके प्रामाणिक प्रयत्नमें जुडे सभी कर्मयोगियोंको मेरी ओर से वंदन !
एकलव्य वैष्णव देवरी बंगला
July 22, 2012, 2:22 pm

बाल संस्कार द्वारा बच्चो को संस्कारी बालक बनाया जाता है और बाल संस्कार पुस्तक बच्चे स्वयं पढकर संस्कारी बन सकते है बाल संस्कार पढने से बच्चे सद्गुण प्राप्त करते है. और अपने अंदर के बुराइयो को जानकर उन्हे दूर करने का प्रयास करते है.
एकलव्य वैष्णव देवरी बंगला
July 22, 2012, 2:22 pm

बाल संस्कार द्वारा बच्चो को संस्कारी बालक बनाया जाता है और बाल संस्कार पुस्तक बच्चे स्वयं पढकर संस्कारी बन सकते है बाल संस्कार पढने से बच्चे सद्गुण प्राप्त करते है. और अपने अंदर के बुराइयो को जानकर उन्हे दूर करने का प्रयास करते है.
आचार्य योगेंद्र शास्त्री निर्मोही
July 10, 2012, 3:16 pm

बालसंस्कार के माध्यम से बच्चो को संस्कारित करणा बहुत आसान है
राजीव द्विवेदी
July 3, 2012, 11:52 pm

आपकी वेबसाईट कि जितनी प्रशंसा कि जाये वो कम है।आपके इस सराहनीय प्रयास से बहुत सारे लोगो के अंदर एक आदर्श मानव का विकाश होगा।
Pravin L Pande
June 10, 2012, 9:00 pm

BAHUT ACCHA PRAYAS HAI.MERI TARAF SE BAHUT SHUBHKAMNAYE
नवीन
May 1, 2012, 1:04 am

आप लोग बहुत महान कार्य कर रहे हैं...आर्यो के संतान हैं हम ....ये संस्कार हुमे जीवन को महान बना सकते हैं...ईश्वर आप को महान बनाये....जय हिंद ..जय मां शारदा ..
mukesh कुमार kumawat
February 14, 2012, 3:08 pm

यह बहुत अच्ही site ह इससे बहुत ज्ञान बडता ह
नरेंद्र चौरसिया
February 13, 2012, 2:32 am

राम राम !
साधुवाद धन्योष्मी, जानकारी देर से मिली लेकीन मिल गाई अच्छा हुआ , मुझे बहुत सहायता मिल गाई.

देवकुमार पुखराज
February 12, 2012, 11:16 pm

इंटरनेट की दुनिया में फालतु और अश्लील बेवसाइटों की भरमार है। पहली बार बाल संस्कार देखा। आनंद आ गया । आपके प्रयास की जितनी सराहना की जाए वो कम है। हम आपके साथ हैं।
जयेश जायसवाल
December 24, 2011, 3:11 pm

उत्तम सराहनीय संस्कारप्रेरक वैबसाइट! आप का बहुत धन्यवाद!
नित्यानंद गुप्ता
December 7, 2011, 8:27 pm

आज के बिगरते वातावरण में एसें बाल संस्कार नीव का पत्थर साबित होगा !!!!
उमेश भारद्वाज
October 31, 2011, 5:01 pm

यह अत्याधिक सराहनीय प्रयास ही कि संस्कार अंतरजाल पार आ गया है. अनेकशः साधुवाद
संजय मिश्रा
August 19, 2011, 2:42 pm

बहुत ही संस्कारी है, ऐसी कहानिया शिक्षापरद है बहुत बहुत धन्यवाद आपको इस कार्य के लिये
संजय मिश्रा
शोभा भागीया
August 2, 2011, 8:36 pm

बहुत हि अच्छी स्टोरीज ही
ज्ञान बढाता है

pankaj agarwal
July 19, 2011, 9:42 pm

This is the best website I seen for today's Bhartiya Child, through this website they can learn all the bhartiya values in their life.
Ritesh अग्रवाल
July 13, 2011, 1:40 am

सर्वोत्तम वेब साईट
आपकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है
आपकी वेब साईट अतुलनीय है
अजय कुमार रावल
July 2, 2011, 12:42 pm

baal संस्कार के लिये इतनी सारी बहुमुल्ल्या मोती पडे थे जो अभी तक पता नाही था .मुझे फासिबूक क मध्यम से इस्की जानकारी मिली .आपका प्रयास सारःनीय ही.क्योंकी इंटरनेट पार बडे बुजुर्गो के लिये तो बहुत खुच ही.लाकीन बच्चो के लिये इतनी जानकारी .बहुत अच्छ लागा.
रोहन गवाणकर
May 7, 2011, 11:17 am

आपने ये संकेत स्थल बनकर एक सही मायने मे अच्चा काम किया है! आज बाल जगत इन सब महापुरुशोसे उनके कार्य से अंजन है ! आपने ये संकेत स्थल बनाकर अच्चा प्रयास किया है! मै आपके साथ हु तथा आप इस संकेत स्थल मे और भी बदलाव या फिर और भी परिपूर्ण कर सकते है यादी आप अलग अलग भाशाओमे ये जानकारी प्रसिद्ध करे तो ! आप इस के लिये गूगल transliteration का उपयोग करे तो आसान होगा ! तथा आपसे ये बदलाव कि अपेक्षा है और याह अशा भी है के आप वो पूर्ण भी करेंगे ! :-)
laxminarayan
April 16, 2011, 11:14 pm

आप की जितनी तारीफ की जाये ,कम ह , आज के युग मे आप का कार्य अतुल्य ह
देव मित्र आर्य
April 3, 2011, 1:39 pm

मुजे येह site बहुत हि अच्छ लागा

देव मित्र आर्य
९२६६११८१४८
विपुल jadeja
August 16, 2010, 6:45 pm

ठिस इस इस बेस्ट ऑफ ऑफ अल चिल्ड तो प्रोविदेद बी यौ अंड ठिस मोस्ट इम्पोर्तेंत तो अल चिल्ड उप तो ६ तो १५ एअर
थान्क्स
धन्यवाद
बालसंस्कार केंद्र बहोती उपयोगी हे आज के बचो के लिये आपका बहोती हि धन्यवाद जो आप यह चला राहे हे
हरिओम
प्रतिक्रियाएं व्यक्त करें हिंदीमें टंकण करें (Press Ctrl+g to toggle between English and हिंदी)
* नाम


* आपका इ-मेल पता (Email Address)




*Image Validation (?)


*प्रतिक्रिया





लेख के प्रति मूल्यांकन दीजिये :

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10
न्यून अधिक
Itihas
Vadhdivas
Participate

 
Google Groups
Subscribe to Baalsanskar
Email:
Visit this group