Select Language : Marathi , English , Kannada  
Advanced Search


पाठशाला जानेकी पूर्वसिद्धता कर,
साधिए मनकी एकाग्रता

मूल्यांकन : Average Rating : 6.00 From 2 Voter(s) | पढ़ा गया : 661
By Bal Sanskar

          बच्चो, स्मरण कीजिए कि हम पाठशाला जाते समय कैसे जाते हैं ? देर राततक दूरदर्शनके कारण प्रातः उठनेके लिए देर होती है। स्नान नहीं करते, बाल व्यवस्थित करनेके लिए समय नहीं मिलता । इस कारण आप केवल बालोंको हाथसे ही ठीक कर लेते हैं । गडबडीमें चाय पीकर, बहियां-पुस्तकें झोलेमें भरकर शीघ्रतासे बस पकडते हैं । इस गडबडीमें पाठशाला पहुंचते हैं, उसी समय कक्षा आरंभ होती है । उस समय ध्यानमें आता है कि कल गृहपाठ करना रह गया था । अब तो कोई-न-कोई दंड अवश्य मिलेगा । मनकी इस स्थितिमें जो पढाया जाता है, वह अच्छी प्रकारसे ग्रहण नहीं होता । इसलिए निम्नलिखित बातोंपर प्रयास कीजिए !
 

पाठशाला जानेकी पूर्वसिद्धता

१. पाठशाला में दिया गृहपाठ समयपर पूरा करें ।

२. समय-सूचीमें बताए विषयोंके अनुसार बहियां, पुस्तकें एवं अन्य शालेय सामठाी स्वयं ही अपने बस्तेमें अच्छेसे रखें ।

३. नख कटे हुए होने चाहिए । (उन्हें सप्ताहमें एक बार काटें ।)

४. पाठशालाका गणवेश स्वच्छ धुला एवं इस्त्री किया हो ।

५. छात्र माथेपर तिलक लगाएं ।

६. छात्राएं चूडियां पहनें, कुमकुम लगाएं और एक अथवा दो चोटियां करें । चोटीमें यथासंभव गणवेशके पूरक रंगका फीता (रिबन)  लगाएं, उदा. नीले गणवेशपर नीले रंगकी रिबन लगाएं ।

७. भोजनका डिब्बा और पानीकी बोतल अवश्य लें ।

 

पाठशालामें जाना

१. घरसे इसप्रकार निकलें कि पाठशाला समयपर पहुंच सकें ।

२. घरसे बाहर जाते समय मां अथवा घरके अन्य बडे व्यक्ति (उदा. दादा-दादी) को बताकर और भगवानको नमस्कार कर बाहर निकलें ।

३. मार्गमें मन-ही-मन कुलदेवता अथवा उपास्य देवताका नामजप करें ।
 

पाठशालासे घर आना

१. पाठशालासे घर लौटते समय मार्गमें मस्ती अथवा आपसमें धक्कामुक्की न करें ।

२. घर लौटनेपर जूते निकालकर व्यवस्थित रखें । बस्ता व्यवस्थित रखें । हाथ-पैर और मुंह धोएं ।

३. पाठशालाका गणवेश (यूनिफॉर्म) निकालक दूसरे कपडे पहनें ।

४. मांसे पूछकर अल्पाहार अथवा अन्य पदार्थ खाएं ।

५. पाठशालाका डिब्बा स्वयं ही मांजकर, पोंछकर रखें ।




संबंधित लेख

» हस्ताक्षर सुंदर एवं सुवाच्य हों !


प्रतिक्रिया

प्रतिक्रियाएं व्यक्त करें हिंदीमें टंकण करें (Press Ctrl+g to toggle between English and हिंदी)
* नाम


* आपका इ-मेल पता (Email Address)




*Image Validation (?)


*प्रतिक्रिया





लेख के प्रति मूल्यांकन दीजिये :

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10
न्यून अधिक
Itihas
Vadhdivas
Participate

 
Google Groups
Subscribe to Baalsanskar
Email:
Visit this group